फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Emphasis on unity at the Kashyap community conference.

Haridwar News: कश्यप समाज के सम्मेलन में एकजुटता पर जोर

Fri, 02 Oct 2026 05:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on unity at the Kashyap community conference.
फोटो
विज्ञापन

36वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न, राजनीतिक और सामाजिक विकास पर चर्चा
शिक्षा के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता, शिक्षित युवा करेंगे नेतृत्व: डॉ. सुशील
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। श्री कश्यप समाज आश्रम समिति हरिद्वार का 36वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ। यह सम्मेलन शुक्रवार को महर्षि कश्यप वाटिका में आयोजित किया गया। इसमें समाज के राजनीतिक और सामाजिक विकास पर चर्चा हुई।
कश्यप निषाद संगठन के प्रदेश महासचिव डॉ. सुशील कुमार कश्यप मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि समाज एकजुट हुए बिना राजनीतिक और सामाजिक विकास नहीं कर सकता। उन्होंने लोगों से एकजुटता के साथ एक मंच पर आने का आह्वान किया। डॉ. सुशील कुमार कश्यप ने अभिभावकों से बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। शिक्षित युवा भारत की प्रशासनिक व्यवस्था के उच्च पदों पर बैठेंगे और राजनीतिक क्षेत्र में भी नेतृत्व करेंगे। अजीतपुर के ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने अभिभावकों से बेटियों को बेटों के बराबर अधिकार देने को कहा। उन्होंने बेटियों को शिक्षा के लिए पूरी छूट देने पर जोर दिया, ताकि वे समाज का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के एमएलसी किरण पाल कश्यप ने राजनीति में समाज की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने समाज के लोगों को देश-प्रदेश की सरकारों में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ाने की आवश्यकता बताई। किरण पाल कश्यप ने लोगों को मिल-जुलकर रहने के लिए प्रेरित किया। समाज सेवी सुमित कश्यप, पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप और पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समाज आज भी हर क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। नौजवान राजनीतिक और प्रशासनिक सेवाओं में पर्याप्त भागीदारी नहीं दे पा रहे हैं।


---छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
इन नेताओं ने समाज के युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की। सम्मेलन के दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बुद्ध सिंह कश्यप, संस्थापक वरिष्ठ संरक्षक उषेंद्र कुमार कश्यप और वरिष्ठ संरक्षक महावीर सिंह कश्यप मौजूद रहे। पाल सिंह कश्यप, नत्थू सिंह कश्यप, चरण सिंह कश्यप, कोषाध्यक्ष सुमेरचंद कश्यप समेत कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed