{"_id":"6a63697809d543352808c22d","slug":"emphasis-on-cleanliness-and-removal-of-encroachment-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-3316-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नगर निगम की बैठक में सफाई और अतिक्रमण हटाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नगर निगम की बैठक में सफाई और अतिक्रमण हटाने पर जोर
विज्ञापन
- प्रमुख मार्गाें, पार्किंग स्थलों और घाटों की साफ-सफाई के लिए टीमें गठित
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने कमर कस ली है। नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशन में सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता और अंजलि की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में मेला क्षेत्र की सफाई और अतिक्रमण को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में प्रमुख मार्गाें, पार्किंग स्थलों और घाटों की साफ-सफाई के लिए टीमें गठित कर क्षेत्रवार जिम्मेदारी तय की गई।
अधिकारियों को समय पर कूड़ा निस्तारण, पर्याप्त सफाई कर्मियों की तैनाती और बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके अलावा, कांवड़ यात्रियों के रास्ते में बाधा बन रहे सभी अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
सहायक नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि अधिकारी अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करें और शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें।ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक विकास कुमार, सफाई निरीक्षक श्रीकांत, सुनील, अर्जुन आदि मौजूद रहे।