फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Elephants damage wheat and sugarcane crops

खेतों में घुसा हाथियों का झुंड, फसलें चौपट

Wed, 22 Dec 2021 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Elephants damage wheat and sugarcane crops
बिशनपुर में हाथियों की और से नष्ट की गई गन्ने की फसल । - फोटो : HARIDWAR
क्षेत्र के कई गांवों के खेतों मंगलवार की रात को हाथियों का झुंड आ धमका। हाथियों ने रातभर गेहूं और सरसों की फसल को रौंद दिया। गन्ने की फसल को चट कर दिया। किसानों को नुकसान का पता बुधवार की सुबह को लगा। किसानों को एकत्र होकर किसी तरह से हाथियों को जंगलों की तरफ खदेड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को हाथियों का झुंड राजाजी टाइगर रिजर्व से निकलकर बिशनपुर, पुरानी कुंडी, चांदपुर, कटारपुर और रानीमाजरा में खेतों में आ धमका। हाथियों ने गेहूं, सरसों और गन्ने की फसलों को चौपट कर दिया। किसान नूतन कुमार, नीशू सैनी, नृसिंह, सुखदेव पाल, सुशील सैनी, मोहित सैनी, बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से हाथी गंगा पार से आकर खेतों में फसलों का नुकसान कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि वन विभाग की तरफ से गश्त नहीं करने के कारण हाथी खेतों की तरफ आ रहे हैं। हाथियों का झुंड दिन ढलते ही खेतों में पहुंच रहे हैं। किसानों को जान जोखिम में डालकर खुद ही खेतों से हाथियों को भगाना पड़ रहा है। हरिद्वार रेंज के रेंजर दिनेश नौड़ियाल का कहना है कि वन विभाग की टीम रात को गश्त कर रही है। उन्होंने बताया कि कई बार कर्मचारी दूसरे रूट पर होते हैं और हाथी दूसरी जगह से खेतों में घुस जाते हैं।
विज्ञापन

सड़क पर घूम रही हथिनी को पटाखे फोड़कर भगाया
लालढांग गैंडीखाता मार्ग पर एक हथिनी ने जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मंगलवार शाम सात बजे हथिनी सड़क पर आ गई। नौ बजे तक हथिनी सड़क पर इधर उधर घूमती रही। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक हथिनी के जंगल में जाने का इंतजार करते रहे। वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। वन चौकी से सेक्शन अधिकारी रविंद्र गुसाई और बीट अधिकारी शूर सिंह रावत अन्य कर्मियों के साथ पहुंचे। पटाखे फोड़कर हाथी को जंगल की खदेड़ा। बीट अधिकारी शूर सिंह ने बताया कि रात भर हथिनी सड़क पर घूमती रही। रात एक बजे जंगल से कटेबड़ गुरुद्वारा के आसपास गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद हथिनी ने गन्ना सेंटर पर गन्ना खाया। उन्होंने इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed