{"_id":"6a072a3904df9c55bd0db8f7","slug":"electrical-equipment-stolen-from-rmu-fir-registered-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148840-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: आरएमयू से विद्युत उपकरण चोरी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: आरएमयू से विद्युत उपकरण चोरी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को संचालित करने वाले आरएमयू से वायरिंग, बैटरी और अन्य विद्युत उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। ऊर्जा निगम की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ कनखल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, ऊर्जा निगम की अवर अभियंता नैनसी चौहान ने तहरीर में बताया कि 33/11 केवी उपकेंद्र कनखल-दो और कनखल-तीन से जुड़े ज्ञानलोक व निर्मल बाग फीडरों पर स्थापित आरएमयू का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान कई स्थानों पर लगे आरएमयू से वायरिंग, चार्जर, बैटरी, विद्युत मापक यंत्र और मीटर समेत अन्य जरूरी उपकरण गायब मिले।
जांच में सामने आया कि निर्मल बाग फीडर क्षेत्र में हरीगिरी आश्रम, आनंदमयी पुलिया, रामदेव पुलिया और रामदेव पार्क के समीप लगे आरएमयू को निशाना बनाया गया। वहीं ज्ञानलोक फीडर क्षेत्र में राजपूत धर्मशाला, गायत्रीलोक, होटल प्रमिला, हरीगंगा अपार्टमेंट और होटल गंगा रिवेसा के पास हाईवे किनारे स्थापित आरएमयू से भी सामान चोरी मिला। कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।