फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Elderly woman's leg amputated after being hit by Chinese horse-drawn carriage

Haridwar News: चीनी मांझे की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला का पैर कटा

Sun, 25 Jan 2026 06:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman's leg amputated after being hit by Chinese horse-drawn carriage
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की शिवलोक कॉलोनी में चीनी मांझे की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उनका पैर काफी गहरा कट गया। परिजनों ने उन्हें मेला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनके पैर में 16 टांके आए हैं।
विज्ञापन

शिवलोक कॉलोनी निवासी देवेंद्र पाल ने बताया कि उनकी 58 वर्षीय माता कॉलोनी में किसी काम से जा रही थीं। भारत डेयरी के पास पहुंचते ही अचानक चीनी मांझा उनके पैर में आकर फंस गया। मांझा खिंचता चला गया और उनका पैर काफी गहराई तक कट गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत उनकी ओर दौड़ पड़े। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें मेला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर गए।
विज्ञापन

अस्पताल में बुजुर्ग महिला का उपचार करते हुए पैर में 16 टांके लगाए गए हैं। देवेंद्र पाल ने बताया कि उनकी माता के पैर में गहरा जख्म हो गया है। उनका उपचार कराया गया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि चीनी मांझे का प्रयोग बिल्कुल न करें। कानून सख्ती से कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed