{"_id":"6755d2b6d3c0a32f3203eec0","slug":"elderly-man-dies-under-suspicious-circumstances-inside-under-construction-house-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-126284-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: निर्माणाधीन मकान के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: निर्माणाधीन मकान के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
हरिद्वार/लालढांग। श्यामपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के अंदर एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए।
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गैंडीखाता में एक निर्माणाधीन मकान के अंदर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चारपाई पर पड़े शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान सतनाम (60) पुत्र स्व. ज्ञान सिंह निवासी गुलाल वाली थाना मंडावली, जनपद बिजनौर के रूप में हुई। सिर में चोट लगी हुई थी। पता चला कि सतनाम ने अपने मामा के बेटे सुखदेव के साथ शनिवार की रात पास के ही एक होटल में खाना खाया था। रात में सुखदेव चला गया और वह निर्माणाधीन मकान में सो गया।
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि मृतक सतनाम ने गुलालवाली में अपनी जमीन को बेचकर गैंडीखाता में भूमि ली थी। छह माह से मकान का निर्माण करवा रहा था। बच्चे, पत्नी पड़ोस में ही उसकी बहन के घर पर रह रहे हैं।