फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Eight people have been named in a case of fraud and house grabbing worth Rs 5.50 lakh.

Haridwar News: 5.50 लाख की धोखाधड़ी और मकान हड़पने में आठ नामजद

Tue, 07 Oct 2025 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Eight people have been named in a case of fraud and house grabbing worth Rs 5.50 lakh.

विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक सब्जी विक्रेता से मकान के नाम पर 5.50 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, जसवीर कश्यप पुत्र दयाराम कश्यप निवासी लाल मंदिर ज्वालापुर ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते आ रहे हैं। इसी कार्य के लिए उन्हें एक मकान की जरूरत थी। इसी सिलसिले में उनकी मुलाकात ओम प्रकाश निवासी लाल मंदिर कॉलोनी से हुई। उसने राजीवनगर कालोनी में स्थित 400 वर्गफुट का मकान दिखाते हुए उसे 5.5 लाख रुपये में बेचने का प्रस्ताव दिया। प्रस्ताव पर सहमति बनने के बाद उसने 11 नवंबर 2021 को रकम नकद रूप में ओम प्रकाश को उसके सौंपी। इसी दिन एक लिखित अनुबंध भी तैयार किया गया। अनुबंध पर ओम प्रकाश व गवाहों के हस्ताक्षर भी हुए। ओम प्रकाश ने उससे वादा किया था कि वह बाद में उसके नाम पर बैनामा कर देगा। पैसे देने के बाद जसवीर ने मकान पर कब्जा लेकर 20 हजार रुपये नकद, टीवी सहित अन्य सामान रखकर ताला लगा दिया।
विज्ञापन




16 नवंबर 2021 को जसवीर अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराने गया। आरोप है कि इस बीच ओम प्रकाश के भाई धन बहादुर, कालू, भूरी, निधि, रिमा, उषा भट्ट लोगों ने मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर रखा नकद व सामान गायब कर दिया। 17 नवंबर 2021 को मकान पर पहुंचा तो देखा कि उसका सारा सामान गायब था और सभी लोग मकान के अंदर मौजूद थे। विरोध करने पर उसे धमकी दी गई कि यदि उसने 1 लाख रुपये और नहीं दिए तो उसे बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर ओम प्रकाश निवासी लाल मंदिर कॉलोनी, धन बहादुर व उसकी पत्नी भूरी, कालू, निधि निवासी ग्राम भोगपुर लक्सर, रिमा निवासी मुजफ्फरनगर यूपी, उषा भट्ट निवासी ऋषिकेश, हरिकिशन निवासी राजीवनगर ज्वालापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed