{"_id":"69930a834ca9943e59053d06","slug":"e-rickshaw-driver-killed-in-car-collision-girl-critical-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-145008-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, युवती गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, युवती गंभीर
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र में हरिद्वार लक्सर मार्ग पर पदार्था व शाहपुर के बीच रविवार देर रात ई-रिक्शा और कार की टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई जबकि उसमें सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। यहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, प्रेम सिंह (50) निवासी बिजनौर यूपी ई-रिक्शा में यहां एक कंपनी में कार्यरत भूमि (20) को लेकर हरिद्वार की तरफ जा रहा था। हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर पदार्था व शाहपुर के बीच एक कार से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक व युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्रेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल युवती की हालत देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि कार व ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।