फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Due to the cold wave, the minimum temperature dropped to four degrees.

सुबह घना कोहरा और दोपहर बाद खिली धूप

Fri, 28 Jan 2022 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Due to the cold wave, the minimum temperature dropped to four degrees.
हरिद्वार में कड़ाके की ठंड बढ़ने के दौरान कोहरे की चादर की बीच से जाते वाहन । - फोटो : HARIDWAR
मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। राजनीति गर्मी के बीच धर्मनगरी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रातभर कोहरा आ रहा है। सुबह और शाम शीत लहर चल रही है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक घना कोहरा रहा। हालांकि, दोपहर 12 बजे बाद धूप खिल गई। सूरज ढलने के बाद फिर ठंडी हवाएं चली। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

रात में घना कोहरा आ रहा है। सुबह 10 बजे तक कोहरे की चादर छा रही है। गंगा किनारे दृश्यता काफी कम हो रही है। शुक्रवार को अचानक न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री और अधिकतम भी 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह 10 बजे तक कोहरा रहा और 11 बजे बाद ही बाजारों में दुकानों के शटर खुले। कोहरे के चलते लोग सड़कों पर कम दिखाई पड़े। दोपहर से आसमान खुला और दिल ढलने तक धूप रही। मौसम विभाग के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी से शीत लहर चल रही है। इससे तापमान में गिरावट आ रही है। रात में कोहरा आ रहा है। कोहरे से सड़क हादसों का भी डर बना है। ऐसे में सड़क हादसों से बचने के लिए कुछ यातायात विभाग ने एडवाजरी जारी की है।
विज्ञापन

कोहरे में वाहन चलाते इन बातों का रखें ध्यान
घने कोहरे में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। यातायात पुलिस ने कोहरे में दुर्घटनाएं रोकने के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। एसपी ट्रैफिक मनोज कात्याल के मुताबिक कोहरे में जरूरी न हो तो यात्रा करने से बचना चाहिए। जरूरी होने पर धीमी गति से वाहन चलाना चाहिए और खिड़की के शीशे को थोड़ा खुला रखना चाहिए। हल्का हीटर चलाकर हवा विंडस्क्रीन की ओर करना चाहिए। इससे विंड स्क्रीन पर भाप नहीं जमेगी। हेडलाइट लो बीम पर रखना चाहिए। आगे और पीछे का इंडीकेटर जलाने चाहिए। स्टीरियो या एफएम बंद रखना चाहिए, ताकि ध्यान सड़क से न हटे। आगे और पीछे के वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखना चाहिए। ओवरटेक करने से बचना चाहिए और सड़क पर खड़े वाहनों से सतर्क रहना चाहिए। कोहरे से दृष्टिभ्रम की स्थिति में वाहन धीमी गति से बायें किनारे के सहारे चलाएं, जहां डिवाइडर हो। दिन में भी कोहरा होने पर हेडलाइट आन रखें। वाहन के पीछे लाल रिफ्लेक्टर टेप लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed