फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Due to enmity, a man entered the house and beat up the mother and son

Haridwar News: रंजिश के चलते घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा

Tue, 25 Mar 2025 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Due to enmity, a man entered the house and beat up the mother and son
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मां-बेटे के साथ मारपीट कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो सगे भाईयों सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गफ्फार पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी ग्राम बुढाहेड़ी मरगूबपुर थाना पथरी ने शिकायत देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले अरशद, रियासत व उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर पथराव किया था। इस मामले में 20 मार्च को पुलिस ने रियासत को हिरासत में लिया था। इस बात को लेकर वह रंजिश रखने लगा। आरोप है कि 24 मार्च को वह घर से बाहर गया था। तब उसकी मौजूदगी में अरशद, रहमान, सलमान व उसका भाई मेहताब लाठी डंडे लेकर जबरन उसके घर में घुस गए।
विज्ञापन


आरोप है कि घर में शाहीन और 10 साल का बच्चा मनाफ मौजूद थे। अरशद ने शाहीन के साथ अभद्रता की और मां-बेटे के साथ मारपीट की। घर में तोड़फोड़ की। घर के अंदर से कबूतर भी निकालकर ले गए हैं। आरोप है कि बच्चे को चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed