फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Drug smuggling accused arrested

साधु का वेश बना मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Drug smuggling accused arrested
साधु का वेश धारण कर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से सात किलो 400 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चेतक चार पर तैनात पुलिसकर्मियों को चंडी चौकी पर बुलाया और गश्त करते हुए रोडीबेलवाला क्षेत्र में प्रशासनिक मार्ग के पास बनी झुग्गी झोपड़ियों के पास पहुंचे। इस दौरान पुलिस को देखकर साधु के कपड़े पहना व्यक्ति सकपका गया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम राजेश्वर पुरी निवासी कल्यापुर थाना कल्यापुर जिला कानपुर हाल निवासी उमा महेश्वर आश्रम, कर्णप्रयाग चमोली बताया। आरोपी की तलाशी लेने के दौरान उसके पास मौजूद थैले से सात किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना सीओ सिटी शेखर सुयाल को भी दी। सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। नगर कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed