फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Drinking water crisis in 30 thousand population of Bhupatala area

भूपताला क्षेत्र की 30 हजार आबादी में पेयजल संकट

Sun, 13 Mar 2022 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in 30 thousand population of Bhupatala area
भूपतवाला स्थित भगीरथ बिंदु पर यूपी सिंचाई विभाग की ओर से अबटमेंट की सुरक्षा के लिए सीसी ब्लॉक निर्माण कराए जाने से उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला की करीब तीस हजार की आबादी पेयजल संकट झेल रही है। सुबह नौ बजे तक ही लोगों को लो प्रेशर का पानी मिल रहा है। इसके बाद लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। करीब दस दिनों तक निर्माण कार्य चलने से लोगों को पानी का संकट से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

भागीरथ बिंदु से पहुंचने वाला पानी सर्वानंद घाट पर पहुंचता है। इसी घाट पर जल निगम की ओर से अंत स्रोत नलकूप लगाए हैं। नलकूपों से अलग-अलग क्षेत्रों में जल आपूर्ति होती है। भागीरथ बिंदु पर सीसी ब्लॉक निर्माण से जल स्तर कम हो गया है। इससे उत्तरी हरिद्वार के नलकूपों का संचालन बाधित हो रहा है। भूपतवाला क्षेत्र के मुखिया गली, इंदिरा विकास कॉलोनी, शमशान घाट रोड, गोरा देवी कॉलोनी, जोगिया मंडी, कांगड़ा मंदिर रोड, भीमगोड़ा और खड़खड़ी के लोगों को जल संकट झेलना पड़ रहा है। यूपी सिंचाई और जल संस्थान के बीच आपसी सामंजस्य नहीं होने से खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। यूपी सिंचाई विभाग का दावा है कि पर्याप्त पानी छोड़ा जा रहा है। जबकि जल संस्थान का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले यूपी सिंचाई विभाग ने कोई जानकारी नहीं दी। जिससे वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। निर्माण कार्य में करीब दस दिन लगेंगे।
विज्ञापन

सर्वानंद घाट से भूपतवाला, पंतदीप, भीमगोड़ा के नलकूप सूख गए हैं। जल आपूर्ति बाधित है। ज्यादा समस्या होने पर टैंकर की व्यवस्था की जाएगी।
-राकेश चंद्र बमराड़ा, एसडीओ, जल संस्थान
भागीरथ बिंदु पर अबटमेंट की सुरक्षा के लिए सीसी ब्लॉक का निर्माण हो रहा है। नहर, लिंक चैनल, न्यू सप्लाई चैनल में पानी की सप्लाई है। करीब 10 दिन में कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरीश, अवर अभियंता, यूपी सिंचाई विभाग
भागीरथ बिंदु पर निर्माण कार्य होने से काफी दिनों से क्षेत्र में पानी की समस्या है। दोनों विभाग के अधिकारियों को समस्या बताई गई। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।
-अनिरुद्ध भाटी, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed