फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Drain the square, roads pond

नाले हुए चोक, सड़कें बनी तालाब

Wed, 08 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Wed, 08 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Drain the square, roads pond
बा‌िश्‍ा - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। मंगलवार कोई हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम के सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नालों की सफाई नहीं होने से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो सकी। जगह-जगह सड़कें तालाब बन गई। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। भगतसिंह चौक के पास पुल के नीचे पानी भरने से यातायात बाधित रहा। ज्वालापुर के कटहरा बाजार के साथ ही कनखल ओर आसपास की कालोनियों में भी पानी भर जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

 मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे धीमी शुरुआत के साथ बारिश थोड़ी देर बाद ही तेज होने लगी। मूसलाधार बारिश के कारण गर्मी से तो लोगों को राहत मिली लेकिन जगह-जगह पानी भरने से परेशानी भी हुई। भगत सिंह चौक के पास जलभराव होने से भेल, ज्वालापुर और हरिद्वार की ओर जाने वाला यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। ज्वालापुर में कटहरा बाजार में जलभराव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। ज्वालापुर में झंडा चौक से आगे पुरानी अनाज मंडी और पीठ बाजार क्षेत्र के आसपास की गलियां भी पानी से भरी रही। पांडेवाला और धीरवाली क्षेत्र में भी जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारी नेता आशीष मेहता और विपिन गुप्ता आदि का आरोप है कि नालों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

  कनखल क्षेत्र से सटी कालोनियों सर्वप्रिय विहार, भगवतीपुरम, राजा गार्डन, राजविहार, द्वारिका विहार आदि कालोनियों में नालियां नहीं होने के कारण घरों के पानी के साथ ही बारिश का पानी भी सड़कों पर ही बहता रहा। भगवतीपुरम निवासी नरेश शर्मा, आशा सिंह नेगी, अरविंद कुमार, पहल सिंह, धनप्रकाश, अशोक शर्मा, जीवन शर्मा आदि ने बताया कि कई बार इस बारे में अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान को भी कई बार शिकायत की लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली हुई गुल
पथरी। मंगलवार की सुबह छह बजे से तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही।  तेज हवा के चलते बिजली की लाइनों में फाल्ट होने से क्षेत्र में शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। भट्टीपुर व पथरी बिजली घरों से जुड़े करीब चालीस गांवों के ग्रामीणों को बिजली नहीं होने से परेशानी उठानी पड़ी। कृष्णानंद डंगवाल, उम्मेद सिंह रावत, बालम सिंह नेगी आदि ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं होने से कूलर, फ्रिज, पंखे, इन्वेटर व टीवी आदि बंद पड़े है। क्षेत्र में गांव शाहपुर, बादशाहपुर, शेरपुर, नई कुंडी, भुवापुर चमरावल, भट्टीपुर, नसीरपुरकलां, धारीवाला, टिकौला, हरसीवाला, रानीमाजरा, आर्दश टिहरी नगर व आर्दश डोब नगर आदि स्थानों पर बिजली गायब रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed