{"_id":"61a245d6bb939e3cb517e585","slug":"don-t-panic-with-the-new-variant-be-careful-ramdev-haridwar-news-drn397220032","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की पहले भी हमने की खूब कुटाई: रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की पहले भी हमने की खूब कुटाई: रामदेव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर घबराने नहीं सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की पहले भी हमने खूब कुटाई की है। अब भी कोई भी वैरिएंट और अवतार आ जाए। प्राणायाम, योगासन, ध्यान का बल और गिलोय, तुलसी अनेक तत्व हमारे पास हैं, जिनसे वह हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। मेडिकल और ड्रग माफिया से भी पूरी दुनिया को पतंजलि मुक्ति दिलाएगा।
पतंजलि योगपीठ में एक टीवी चैनल से बात करते हुए योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि नए वैरिएंट का मुकाबला करने के लिए अपने शरीर की इम्युनिटी बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि हमें प्राणायाम, मनोबल, आत्मबल से अपने शरीर को इतना सक्षम बनाना होगा कि कोरोना वायरस का कोई भी वैरिएंट आ जाए, वह कुछ नुकसान न पहुंचा सके।
स्वामी रामदेव ने कहा कि केवल कोरोना वायरस ही नहीं इसके अलावा अन्य बीमारी भी आ जाए वह भी कुछ नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि वह जो बात कर रहे हैं वह हवा में नहीं, पूरे वैज्ञानिक तथ्यों और रिसर्च के आधार पर कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब लोगों की समझ भी आने लगा है कि पूरी दुनिया को मेडिकल और ड्रग माफिया से पतंजलि ही मुक्ति दिला सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी पतंजलि ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऐसी होगी। जिसमें सभी प्रकार की शिक्षा दी जाएगी। जिसके बाद से भारत के बच्चे ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया से बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आएंगे। यूनिवर्सिटी से लोग शिक्षा ग्रहण करने के बाद कहेंगे कि भारत हमारा गुरु है।