फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'Don't be afraid of cancer, get treatment on time'

कैंसर से घबराएं नहीं समय पर इलाज करवाएं

Fri, 04 Feb 2022 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
'Don't be afraid of cancer, get treatment on time'
विश्व कैंसर दिवस पर ज्वालापुर में इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन (ईएमए) की ओर से कैंसर के प्रति जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केपीएस चौहान ने कहा कि कैंसर से घबराए नहीं बल्कि समय रहते इलाज करवाना जरूरी है। कैंसर का इलाज संभव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शरीर की कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि ही कैंसर है। धूम्रपान और तंबाकू से मुंह, फेफड़े और गले का कैंसर होता है। एल्कोहल से लीवर के कैंसर की शिकायत होती है। अल्ट्रावायलेट किरणों से त्वचा और मोटापे से पेंक्रियाज का कैंसर होता है। डॉ. चौहान ने कहा कि कैंसर के प्रति रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने वाले भोज्य पदार्थों का उपयोग करना चाहिए। प्राकृतिक विटामिन ए, बी, सी लेना चाहिए। फल एवं सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैंसर का इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सा से इलाज संभव है। डॉ. चौहान ने कहा कि 27 फरवरी को हरिद्वार में कैंसर रिसर्च सेंटर की स्थापना की जा रही है। संगोष्ठी में सुनील कुमार अग्रवाल, विक्रम सिंह चौहान, अशोक कुमार, गुलाम साबिर, शमा प्रवीण, हीना कुशवाहा, विजय लक्ष्मी, मंजुला होलकर, शिवांकी, लक्ष्मी कुशवाहा, वीनीत सहगल, ब्रजभूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed