फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   DM bans Ganga bath on Makar Sankranti there will be a complete ban on going to Harki Paidi area

हरिद्वार: मकर संक्रांति के गंगा स्नान पर रोक, हरकी पैड़ी क्षेत्र में जाने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Mon, 10 Jan 2022 08:51 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 10 Jan 2022 08:51 PM IST
सार

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि 14 जनवरी को किसी भी हालत में गंगा स्नान करने के लिए हरकी पैड़ी क्षेत्र पर नहीं जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
DM bans Ganga bath on Makar Sankranti there will be a complete ban on going to Harki Paidi area
हरकी पैड़ी पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए हरिद्वार जिलाधिकारी ने 14 जनवरी को होने वाले मकर संक्रांति के स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्थानीय व बाहरी लोगों का हरकी पैड़ी क्षेत्र में जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि 14 जनवरी को किसी भी हालत में गंगा स्नान करने के लिए हरकी पैड़ी क्षेत्र पर नहीं जाने दिया जाएगा। अगर कोई जाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 1292 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं पांच मरीज की मौत हुई है। कुल मृतकों की संख्या 7429 हो गई है। संक्रमण दर 07.57 प्रतिशत हो गई है। जबकि 294 संक्रमित ठीक हुए हैं। 5009 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 352177 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सोमवार को प्रदेश में एक दिन में 1292 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। राज्य में कुल 332949 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर 94.54 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 441 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।


नैनीताल में 220, हरिद्वार में 254, पिथौरागढ़ में 12, अल्मोड़ा में 36, ऊधमसिंह नगर में 193, चंपावत में 07, टिहरी में 28, उत्तरकाशी में 09, बागेश्वर में 07, पौड़ी में 56, चमोली में 15, रुद्रप्रयाग में 14 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या घटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed