फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Divyang's dead body was found to take wife to her in-laws house

पत्नी को सुसराल लेने गए दिव्यांग का मिला शव

Fri, 22 Jul 2022 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Divyang's dead body was found to take wife to her in-laws house
पत्नी को सुसराल लेने के लिए जाने की परिजनों से बात कहकर बृहस्पतिवार को घर से निकले दिव्यांग युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को रानीमाजरा के निकट आम के बाग में मिला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लक्सर के इस्माइलपुर गांव निवासी सागर (27) का विवाह एक वर्ष पूर्व पथरी क्षेत्र के फेरूपुर गांव में हुआ था। सागर की पत्नी मायके आई हुई थी। उनका एक बच्चा भी है। बृहस्पतिवार को सागर परिजनों को घर से यह कहकर निकला था कि वह पत्नी को लेने फेरूपुर जा रहा है। शुक्रवार को सुबह रानीमाजरा के निकट आम के बाग में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त ईस्माइलपुर निवासी सागर के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार सागर नशे का आदी था। जिसके चलते पति-पत्नी में कहासुनी होती रहती थी। कई बार सागर की पत्नी लड़ झगड़ कर मायके आ जाती थी। अभी कुछ दिन पहले ही सागर की पत्नी मायके आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed