फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   District Magistrate took the salute of the police parade

पुलिस परेड में डीएम ने ली सलामी

Thu, 27 Jan 2022 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate took the salute of the police parade
गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करते डीएम ओर एसएसपी । - फोटो : HARIDWAR
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने 73वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में पुलिस परेड की सलामी ली। डीएम ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। इससे पहले डीएम ने कलक्ट्रेट और कैंप कार्यालय में झंडारोहण किया। कार्मिकों को भारतीय गणतंत्र का संकल्प याद दिलाया। आनंदमयी सेवा सदन की संगीत अध्यापिका और छात्राओं ने राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय गीत एवं देश भक्ति से परिपूर्ण गीत की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में रीना राठौर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में कदमताल मिलाते परेड का संचालन किया। सबसे आगे यातायात पुलिस की टुकड़ी, उसके बाद सशस्त्र पुलिस, पीएसी, नागरिक पुलिस, महिला पुलिस और पीआरडी की टुकड़ी रही। इनके पीछे इंटरसेप्टर, डॉग स्क्वाइड, बम निरोधक दस्ता, पुलिस कंट्रोल रूम, अग्निशमन सेवा का दस्ता रहा। सीमित संख्या में झांकियां प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन

झांकियों में कृषि विभाग की झांकी ने संपोषण के महत्व को प्रदर्शित किया। आपदा प्रबंधन की झांकी में कोविड-19 के संबंध में जागरूकता, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की झांकी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर्यटन की झांकी में गोमुख से गंगा का उद्गम और हरिद्वार के कई मंदिरों आदि स्थलों को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन डॉ. नरेश चौधरी सचिव रेडक्रास और अमर चंद्र शर्मा ने किया। डॉ. नरेश चौधरी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, उप जिलाधिकारी गोपाल राम विनवाल, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार खगेन्द्र सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, सहायक परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा आदि मौजूद रहे।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज, देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं गायत्री विद्यापीठ में गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। गायत्री परिवार के प्रमुख डा. प्रणव पंड्या ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच राष्ट्रीय ध्वज का पूजन कर फहराया। गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय एवं गायत्री विद्यापीठ परिवार सदस्य ऑनलाइन जुड़े। इस मौके पर देसंविवि की कुल संरिक्षका शैलदीदी, कुलपति शरद पारधी, प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या, कुलसचिव बलदाऊ देवांगन, विद्यापीठ की व्यवस्था मंडल प्रमुख शेफाली पंड्या आदि मौजूद रहे। मा.सि.रि.
राष्ट्र निर्माण बीएचईएल का प्रथम दायित्व : प्रवीण झा
बीएचईएल हरिद्वार में 73वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रवीण चंद्र झा ने ध्वजारोहण किया और सीआईएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। प्रवीण चंद्र झा ने बीएचईएल हरिद्वार की प्रमुख उपलब्धियों एवं भविष्य की कार्य योजनाओं के बारे में बताया।
लघु व्यापारियों के लिए संघर्ष जारी रहेगा
लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में 73 वें गणतंत्र दिवस पर आजादी के आंदोलन में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानी, वीर सैनिकों, योद्धाओं को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर न्यू स्मार्ट वेंडिंग जोन प्रांगण सहित टैक्सी-मैक्सी यूनियन, मलिन लक्कड़ बस्ती, लघु व्यापार एसोसिएशन कार्यालय में ध्वजारोहण किया। संजय चोपड़ा ने कहा असंगठित क्षेत्र के रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को संगठित कर उनके संवैधानिक अधिकारों को दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
नई उड़ान फाउंडेशन ने बांटे कंबल
नई उड़ान फाउंडेशन की ओर से गणतंत्र दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया। फाउंडेशन के सदस्यों ने सड़कों में रात गुजारने वाले निराश्रित लोगों को ठंड से राहत देने के लिए बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे। संस्थापक अध्यक्ष विनिता गोनियाल ने बताया कि संस्था लगातार सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाते आ रही है। इस दौरान प्रियंका पांडे, नीरज पांडे, संदीप खन्ना का विशेष सहयोग रहा।
लालढांग गांधी चौक में फहराया तिरंगा
लालढांग। गांधी चौक में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया। सूर्य प्रताप सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर शुभम नाथ, गौरव ठाकुर, शगुन जोशी, सौरभ, हर्ष, जितेंद्र, योगेश जोशी, प्रियांशु रावत, हिमांशु, रोहित, लवलीश, अभिषेक, राहुल, रितिक मौजूद रहे। संवाद
कोरोनाकाल में सराहनीय कार्य करने वाले सम्मानित
हरिद्वार। राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समितिने 73वें गणतंत्र दिवस पर कार्यालय पर झंडा फहराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल ने लॉकडाउन के अंतर्गत सराहनीय कार्य करने वालों को प्रमाण पत्र जारी किए। जगदीश लाल पाहवा, डा. विशाल गर्ग, अविनाश चंद ओहरी, डा. प्रशांत कुमार, हेमंत सिंह नेगी, रेखा नेगी, पंकज कौशिक, प्रो एलपी पुरोहित, गौरव जैन, रविकांत गुप्ता, अनिल अरोड़ा, विश्वास सक्सेना, अनिल कंसल, डा. निधि गर्ग, शोभा शर्मा, भारती सिंह, नीरज मित्तल, मनोज गर्ग को सम्मानित किया गया। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने सराहनीय कार्य करने वालों का उत्साह बढ़ाया। संवाद

चेतन ज्योति आश्रम में हुआ झंडारोहण
हरिद्वार। भूपतवाला स्थित श्री चेतन ज्योति आश्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर वीर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। स्वामी ऋषिश्वरानंद ने कहा कि हमारे देश की आजादी में भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और महात्मा गांधी जैसे महापुरुषों का अहम योगदान रहा है। युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत शिवानंद ने कहा कि हर भारतीय का कर्तव्य बनता है कि वह देश के विकास के लिए अपना पूर्ण योगदान दें और देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed