फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dispute over drain cleaning, BJP Mandal Minister and Councilor clash

Haridwar News: नाला सफाई पर विवाद, भाजपा मंडल मंत्री और पार्षद में नोकझोंक

Sun, 05 Jul 2026 08:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Dispute over drain cleaning, BJP Mandal Minister and Councilor clash
हरिद्वार। वार्ड नंबर एक सप्तऋषि में नाला सफाई कराने के लिए भाजपा मंडल मंत्री की शिकायत करने पर विवाद हो गया। भाजपा पार्षद मंडल मंत्री से भिड़ बैठे। आरोप है कि नाले में गाड़कर मार देने की धमकी दी गई। कहासुनी का एक ऑडियो ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पार्षद के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, भाजपा सप्तऋषि मंडल के मंत्री विकास गुप्ता ने क्षेत्र में नाला सफाई न होने के संबंध में नगर निगम में शिकायत की थी। इसके बाद शनिवार को जेसीबी नाला सफाई के लिए पहुंच गई। इसके बाद भाजपा पार्षद आकाश भाटी और एक अन्य नेता मुकेश पुरी मौके पर पहुंच गए। दोनों ने नाले को तुड़वाने का आरोप लगाया। दोनों का कहना था कि नाला एचआरडीए के अधीन आता है नगर निगम के नहीं। विकास गुप्ता ने सिर्फ सफाई कराने की बात कही। इस पर उनके बीच नोंकझोंक हो गई और खूब कहाुसनी बढ़ गई। बाद में कुछ लोगों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

वहीं, विकास गुप्ता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि चार जुलाई को वार्ड नंबर एक मिश्राजी वाली गली शिवजी मंदिर के चौक पर आकाश भाटी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना के बाद उन्हें और परिवार को सुरक्षा का खतरा बना है। इधर, एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नाले में गाड़ देने की धमकी दी जा रही है। हालांकि अमर उजाला ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
जेसीबी बुलवाकर नाला तुड़वाया जा रहा था, जिसे लेकर आपत्ति जताई गई। धमकी देने के आरोप निराधार हैं। स्थानीय लोग खुद मौके पर थे, जो इसके प्रत्यक्षदर्शी भी हैं।
- आकाश भाटी, पार्षद, सप्तऋषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed