फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Digital volunteers will monitor social media

सोशल मीडिया पर निगरानी रखेंगे डिजिटल वालंटियर्स

Wed, 19 Jan 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Digital volunteers will monitor social media
डिजीटल प्लेटफार्म पर चुनावी गतिविधियों की निगरानी के लिए पुलिस ने खुद को तैयार कर लिया है। पुलिस चुनावी सेल में तकनीकी जानकार पुलिस कर्मियों को जोड़ा गया है। उनकी मदद से ही पुलिस सोशल मीडिया पर नेताओं और उनके पक्ष एवं विपक्ष में होने वाली पोस्ट और वीडियो की स्क्रीनिंग करेगी। किसी प्रत्याशी, पार्टी या समुदाय विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी या फिर भड़काऊ पोस्ट एवं वीडियो वायरल होने पर तत्काल एक्शन में आएगी। प्रत्याशियों के वायरल पोस्ट और वीडियो के कंटेंट की भी बारीकी से मॉनीटरिंग होगी।
विज्ञापन

कोरोना के साये में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता और नेताओं के बीच सोशल मीडिया समन्वय का बड़ा प्लेटफार्म बन गया है। कई लोग भड़काऊ एवं आपत्तिजनक वीडियो एवं पोस्ट वायरल कर चुनाव प्रभावित करने का प्रयास करने लगे हैं। ऐसे लोगों की निगरानी के लिए पुलिस ने थाना-कोतवाली से लेकर एलआईयू में डिजिटल टीम तैयार की है। तकनीकी रूप से दक्ष पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों को डिजिटल वालंटियर बनाया गया है। वालंटियर सोशल मीडिया पर निगरानी रखेंगे। पुलिस उनकी मदद से फर्जी सूचनाओं और भड़काऊ पोस्ट रोकने एवं उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन जैसा मामला आने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित करेगी, ताकि तत्काल कार्रवाई हो सके। चुनाव के दौरान कई भ्रामक और गलत जानकारी से समाज में द्वेष और अशांति फैलती है। पुलिस डिजिटल वालंटियर्स की मदद से इसे रोकने का दावा कर रही है। स्थानीय अभिसूचना इकाईं से लेकर पीएचक्यू स्तर पर भी वालंटियर्स की टीम तैयार की गई है। डिजिटल वालिंटियर को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। वालंटियर की टीम 24 घंटे सोशल मीडिया पर नजर रखेगी। पुलिस क्षेत्र के ऐसे युवाओं को भी तलाश रही है जो सोशल मीडिया में सक्रिय रहते हैं। सोशल मीडिया पर निगरानी पर उनकी भी मदद ली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया की निगरानी के लिए डिजिटल वालंटियर्स की टीम बनाई गई है। टीम का प्रत्येक सदस्य सीधे उच्च अधिकारियों को जानकारी देगा। किसी भी भ्रामक सूचना, सामाजिक माहौल को खराब करने वाले संदेश के साथ ही अन्य द्वेषपूर्ण जानकारी प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed