फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   DIG climbed the mountain to eight policemen

डीआईजी ने आठ पुलिसकर्मियों को चढ़ाया पहाड़

Thu, 12 Aug 2021 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
DIG climbed the mountain to eight policemen
ज्वालापुर में एसटीएफ की टीम ओर से नशा तस्करों पर की गई कार्रवाई के बाद चल रही जांच में कॉल डिटेल के आधार पर आठ पुलिसकर्मियों की और हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर से सांठगांठ समाने आई है। इन पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर पहाड़ी जिलों में कर दिया गया है।
विज्ञापन

ज्वालापुर थाना क्षेत्र में एसटीएफ देहरादून की टीम ने 16 अप्रैल को छापा मारते हुए हिस्ट्रीशीटर सत्तार व उसके भतीजे राहिल निवासी कस्साबान, पथरी निवासी इरफान व एक महिला को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही इन नशा तस्करों से सांठगांठ रखने के आरोप में ज्वालापुर कोतवाली के सिपाही अमजद व नारकोटिक्स सेल में तैनात सिपाही रईस राजा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके साथ ही दोनों सिपाहियों को सस्पेंड भी किया गया। पुलिस ने पिछले दिनों इन नशा तस्करों पर गैंगेस्टर के तहत मुकदमा भी दर्ज किया। इसके साथ ही डीजीपी ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में आठ पुलिसकर्मियों के हिस्ट्रीशीटर सत्तार से फोन पर बात होने की जानकारी सामने आई। जिसके बाद डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग ने सभी पुलिसकर्मियों को पहाड़ चढ़ा दिया है। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि हेड कांस्टेबल विकास बलूनी को चमोली, ज्वालापुर कोतवाली के सिपाही रविंद्र नेगी व मनमोहन को भी चमोली, हेमंत नारकोटिक्स सेल में तैनात सतेंद्र चौधरी व अन्य थाना कोतवाली में तैनात विनोद, जयप्रकाश व हुकुम सिंह का ट्रांसफर रुद्रप्रयाग कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed