फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Devansh Mani became the champion in chess

Haridwar News: शतरंज में देवांश मणि बने चैंपियन

Thu, 25 Jun 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 25 Jun 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Devansh Mani became the champion in chess
हरिद्वार। केंद्रीय विद्यालय संगठन के देहरादून क्षेत्र की तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गई, जो केंद्रीय विद्यालय भेल में चल रही थी। समापन के दिन खो-खो के अंडर-14 वर्ग का फाइनल मैच केवी आईटीबीपी गौचर और पीएमश्री केवी सौरखंड की टीम के बीच खेला गया। पीएमश्री केवी सौरखंड की टीम विजेता बनी। शतरंज चैंपियनशिप केवी देहरादून के देवांश मणि ने पहला स्थान हासिल कर चैंपियन बने। केवी आईएमए देहरादून के यथार्थ ने दूसरा और केवी भीमताल के प्रतीक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिता में क्षेत्र के 24 विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के लगभग 160 छात्रों ने भाग लिया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पार्थ सारथी गौड़ा, प्रधानाचार्य बीपी सिंह, प्रेरणा पटवाल, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed