फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Departmental employees forgot to pull electric wires by putting a pole

पोल लगाकर बिजली के तार खींचना भूल गए विभागीय कर्मचारी

Sat, 19 Sep 2020 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Departmental employees forgot to pull electric wires by putting a pole
गांव चांदपुर में लगा विद्युत पोल । - फोटो : HARIDWAR
ऊर्जा निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते गरीब परिवार को प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के चांदपुर गांव के कई गरीब परिवार आज भी लालटेन के युग में जी रहे हैं। इन परिवारों को योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए विभाग ने डेढ़ साल पहले बिजली के खंभे लगा दिए। इसके बाद लाइन खिंचना भूल गया। खास बात यह है कि अधिकारियों को ही इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

मालूम हो कि केंद्र सरकार ने हर घर तक बिजली पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना शुरू की थी। इसके तहत हर गरीब परिवार को निशुल्क बिजली के कनेक्शन दिए जाने थे। इसी योजना के तहत चांदपुर गांव के कई परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए योजना बनाई गई। गांव से हटकर रह रहे इन परिवारों के घरों तक बिजली की लाइन नहीं थी। बताया जाता है कि डेढ़ साल पहले ऊर्जा निगम यहां बिजली के पोल खड़े कर दिए। इसके बाद आगे काम करना बंद कर दिया। ऐसे में ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कोसीन, अब्बास अली, जियाउल हक, रईयान, रोहतास, सुनील, जब्बार अली, नय्यूम आदि का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। ग्राम पंचायत सदस्य जितेंद्र सैनी, श्याम सुंदर सैनी, योगेश सैनी, प्रेमलाल, नकली सिंह सैनी आदि का कहना है कि अब जिलाधिकारी से मिलकर गरीब परिवारों के घरों तक बिजली पहुंचाने की गुहार लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
मेरी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है। इस संबंध में कर्मचारियों से जानकारी लेकर बिजली की लाइन डाली जाएगी, ताकि पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सके। - राजीव लोचन, सहायक अभियंता ऊर्जा निगम
---------------------
हाईटेंशन लाइन शिफ्ट करने की मांग
पथरी। गांव चांदपुर में ग्राम पंचायत की भूमि के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन शिफ्ट नहीं होने के कारण पंचायत भवनक ा निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। ग्राम प्रधान कोसीन ने बताया कि ऊर्जा निगम के एसडीओ राजीव लोचन से मिलकर ग्राम पंचायत की भूमि से बिजली की हाईटेंशन लाइन को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराने की मांग की गई है, ताकि पंचायत घर का निर्माण कार्य पूरा किया जा सके।

-------
ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली गुल
पथरी। गांव कटारपुर में दो दिन से बिजली का ट्रांसफार्मर फुंकने से आधे गांव की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। प्रधान नूतन कुमार, महिपाल सिंह चौहान, अकरम अली, मुकेश चौहान, आदित्य चौहान, अमित चौहान, नरेश कुमार आदि लोगों का कहना है कि शुक्रवार सुबह नौ बजे करीब एक लकड़ी ठेकेदार द्वारा गांव के मुख्य मार्ग के किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ कटवा रहा था। पेड़ बिजली के ट्रांसफार्मर और पोल पर गिर गया। तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसके बाद से बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed