फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dengue patient succumbed during treatment at AIIMS

डेंगू से पीड़ित मरीज ने एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ा

Fri, 13 Sep 2019 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dengue patient succumbed during treatment at AIIMS
डेंगू से पीड़ित हरिद्वार के एक मरीज ने आज तड़के एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 58 साल के इस बुजुर्ग मरीज को बुधवार को ही उपचार के लिए हरिद्वार से एम्स, ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। इससे पहले भी हरिद्वार में डेंगू के चलते मरीज की मौत का मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मृतक काशीपुरा कोतवाली नगर क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खून की जांच में डेंगू के लक्षण पाए गए थे। उपचार के दौरान मौत की सूचना से मृतक के घर में कोहराम मच गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि मरीज की रिपोर्ट की जानकारी लेने के लिए शुक्रवार को उनके घर जाएंगे। इस दौरान लार्वा ढूंढने का भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

डेंगू के 30 मरीजों के मामलों में पुष्टि
डेगू से पीड़ित मरीजों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को एलायजा रिपोर्ट में 30 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें हरिद्वार से दो, इंद्राबस्ती से पांच, ज्वालापुर से चार, कनखल से आठ, राजीव नगर से दो मरीजों के मामले आए हैं। वहीं, देवपुरा, गढ़मीरपुर, लक्सर, मायापुर, रुड़की के पठानपुरा, रेलवे कालोनी, ऋषिकुल, जीएनएम स्कूल और शिवलोक कालोनी से एक-एक मरीज का मामला सामने आया है। हरिद्वार जिले में मरीजों की संख्या 104 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed