फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dengue death of teacher

डेंगू से शिक्षिका की मौत

Sun, 02 Oct 2016 11:56 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sun, 02 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन

बहादराबाद ब्लाक के ग्राम बहादरपुर जट  के राजकीय प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका रेणु गुप्ता की डेंगू से मौत हो गई। शिक्षिका के पति सहित अन्य सदस्य डेंगू से पीड़ित है। जिला मलेरिया विभाग ने शिक्षिका की मौत से अनभिज्ञता जताई है। अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को मृतका के घर पर जाकर रिपोर्ट ली जाएगी।

विज्ञापन

रेणु गुप्ता बहादुर जट के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका थी। उन्हें पिछले कई दिनों से बुखार था, जिसके चलते हुए मैक्सवेल अस्पताल कनखल में भर्ती कराया गया। जहां रिपोर्ट में उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई। रेणु गुप्ता की अचानक से तबीयत बिगड़ने लगी और रविवार को उनकी मौत हो गई। उनके पति संजय गुप्ता भी डेंगू से पीड़ित हैं। अस्पताल के डायरेक्टर डा. कुमार प्रशांत ने बताया कि रेणु गुप्ता में डेंगू की पुष्टि हो गई थी। वहीं डेंगू से लगातार हो रही मौतों के मामलों को जिला मलेरिया विभाग मानने को तैयार नहीं है। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह का कहना है कि शिक्षिका की मौत के मामले की जानकारी ली जाएगी। संबंधित अस्पताल से रिपोर्ट ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed