फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Demonstration of small traders for vending zones

लघु व्यापारियों का वेंडिंग जोन न बनाने पर प्रदर्शन

Mon, 18 Apr 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of small traders for vending zones
हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पास प्रदर्शन करते लघु व्यापारी । - फोटो : HARIDWAR
लघु व्यापार एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डे के रेलवे रोड, पुरानी कचहरी के सामने वेंडिंग जोन विकसित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि नगर निगम ने 2018 में रेलवे स्टेशन, बस अड्डा आदि क्षेत्रों में हाथ ठेली के 200 से 250 लघु व्यापारियों का सर्वे किया था लेकिन आज तक वेंडिंग जोन नहीं बनाया गया। उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार रेलवे स्टेशन, बस अड्डा आदि क्षेत्र, पार्किंग सार्वजनिक स्थलों पर रेडी पटरी के लघु व्यापारियों के लिए छोटे-छोटे वेंडिंग जोन बनाने चाहिए। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन लघु व्यापार एसोसिएशन इकाई अध्यक्ष लाल चंद गुप्ता ने कहा वर्ष 2019, 20, 21 में कोरोना के कारण रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी अपने स्थानीय कारोबार से वंचित रहे। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र पाल, विजय गुप्ता, भोला यादव, सुभाष कुमार, वीरेंद्र गौतम, किशोर रावत, विकास सक्सेना, कुर्ती लाल, राजकुमार, कमलनयन, विक्की, सोनू बृजपाल, परशुराम, राजू गुप्ता, ओमप्रकाश, सतीश लाल, लोकेंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed