Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Demand to provide space with license to the traders removed from the fair area

Haridwar News: मेला क्षेत्र से हटाए गए कारोबारियों को लाइसेंस के साथ स्थान देने की मांग

Fri, 18 Jul 2025 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Demand to provide space with license to the traders removed from the fair area
हरिद्वार। नगर निगम प्रशासन ने बीते दिनों मेला क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वालों को हटाया। इसके विरोध में लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में काफी कारोबारी नगर निगम पहुंचे। उन्होंने लाइससें के साथ स्थान दिलाने और कारोबारियों को रोजगार की अनुममित की मांग की। नगर आयुक्त नंदन कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी गंभीर सिंह तालियांन सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव, ऋषभ उनियाल, श्याम सुंदर प्रसाद, कर निर्धारण अधिकारी सुनीता सक्सेना से कारोबारियों ने वार्ता की। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने रेहड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को आश्वस्त किया कि नगर निगम में जल्द ही पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने किसी भी दशा में गंगा घाट पर कारोबार या मार्ग में अवरोध उत्पन्न करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। नगर आयुक्त ने कहा कि अवैध तरीके से किसी को भी मेला क्षेत्र में अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। इस दौरान कमल सिंह, मोनू तोमर, नीतीश अग्रवाल, पंडित कमल शर्मा ,नंद किशोर गोस्वामी, नीरज कुमार, वीरेंद्र प्रभात, ओम प्रकाश, जगन सिंह, दारा सिंह, आशू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed