{"_id":"619bb0727122ea2b793f14b9","slug":"demand-for-action-on-bjp-councilors-in-cross-voting-haridwar-news-drn3967686164","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास वोटिंग में भाजपा पार्षदों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास वोटिंग में भाजपा पार्षदों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला योजना समिति के चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान को पत्र भेजा है। नगर निगम के पांच पार्षदों पर क्रॉस वोटिंग का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि अभी अंतिम जांच भाजपा के पार्षदों की टीम कर रही है।
नगर निगम हरिद्वार से जिला योजना समिति के लिए पांच सदस्यों का चुनाव होना था। हालांकि, पांचों सदस्य भाजपा के पार्षद ही चुने गए थे, लेकिन भाजपा की पार्षद सपना शर्मा समेत कुछ सदस्यों को पार्षदों के हिसाब से वोट नहीं मिले थे। चुनाव में क्रॉस वोटिंग भाजपा के पार्षदों ने कर दी थी। बताया जा रहा है कि ऐसे पांच पार्षद शामिल हैं, जिन्होंने भाजपा के प्रत्याशियों को वोट न देकर कांग्रेस के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया था।
इसको लेकर सुनील कुमार अग्रवाल, उप नेता अनिरुद्ध भाटी व राजेश शर्मा पहले से ही पार्षदों की जांच कर रहे हैं। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार अग्रवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान को पत्र भेजकर क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि पार्टी के निर्देशों के बावजूद भाजपा के पक्ष में मतदान न करने वालों को सबक मिल सके।