{"_id":"57e81b264f1c1bf70a574148","slug":"delhi-rape-the-woman-hotel-manager-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की युवती से रेप, होटल मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की युवती से रेप, होटल मैनेजर गिरफ्तार
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की एक युवती से दुराचार का मामला सामने आया है। ज्वालापुर पुलिस ने मुख्य आरोपी होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि छेड़खानी के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
धर्मनगरी को शर्मसार करने वाली घटना पाश कालोनी गोविंदपुरी में हुई। पूर्वी दिल्ली की रहने वाली युवती अपनी एक सहेली के साथ शनिवार शाम हरकी पैड़ी क्षेत्र में घूम रही थी। इसी दौरान उसे परिचित मोहन लाल उर्फ मोंटी निवासी गांव मझोला, बिल्लोच, सिवाना कलां, जिला बिजनौर हाल निवासी प्रेम निवास, बीकानेर स्वीटस शॉप वाली गली मिल गया। आरोप है कि मोंटी उसे बहला फुसलाकर कर अपने फ्लैट पर ले गया जहां उसके तीन चार दोस्त पहले से ही मौजूद थे। यहां मोंटी ने उसके साथ दुराचार किया जबकि उसके दोस्तों ने छेड़खानी की। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके से होटल मैनेजर को हिरासत में ले लिया, जबकि उसके दोस्त फरार हो गए।
एसएसआई कमल मोहन भंडारी ने बताया कि युवती की मुलाकात एक माह पूर्व ही मोंटी से हुई थी। मोंटी दूधाधारी चौक के पास एक होटल में मैनेजर है। पुलिस के अनुसार युवती अनपढ़ है और मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। युवती की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छेड़खानी के आरोप में फरार चल रहे होटल मैनेजर के दोस्तों की भी तलाश की जा रही है।