फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Delhi merchant's car stolen from VIP Ghat

वीआईपी घाट से दिल्ली के व्यापारी की कार चोरी

Fri, 07 Aug 2020 11:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Delhi merchant's car stolen from VIP Ghat
हरकी पैड़ी के ठीक सामने वीआईपी घाट से दिल्ली के एक व्यापारी की कार चोरी हो गई। चोरी की घटना सामने आने के तत्काल बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

दिल्ली के बवाना क्षेत्र निवासी मनोज शेखावत फाइनेंस का काम करते हैं। शेखावत अपने नौ साथियों के साथ दो कारों में हरिद्वार घूमने आए थे। दोनों कार वीआईपी घाट की पार्किंग में खड़ी कर दी। इस दौरान उन्होंने गेट पर दोनों कारों की एंट्री भी कराई। गंगा स्नान के बाद मनोज शेखावत और उसके साथी जब वापस पहुंचे तो एक कार वीआईपी घाट की पार्किंग से गायब मिली। मनोज शेखावत ने इसकी सूचना हरिद्वार कोतवाली पुलिस को दी।

नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मनोज शेखावत ने कार चोरी होने की सूचना दी है। कार चोरी की सूचना पर पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है। गेट पर एंट्री करने वाले सुरक्षा गार्ड से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार चोरी का मामला वीआईपी घाट पर स्नान कर रहे यात्रियों के आपसी विवाद से जुड़ा हो सकता है। पुलिस जल्द ही इसका खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed