{"_id":"6123e2318ebc3e79c749ea53","slug":"death-of-son-due-to-illness-father-hanged-in-shock-haridwar-news-drn388289570","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: इकलौते बेटे की बीमारी से मौत, सदमे में पिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: इकलौते बेटे की बीमारी से मौत, सदमे में पिता ने फांसी लगाकर दी जान
Tue, 24 Aug 2021 10:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:42 AM IST
सार
सोमवार सुबह करीब आठ बजे समक्ष की बीमारी से मौत हो गई। रंजीत और उनकी पत्नी उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने सक्षम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार के काशीपुरा क्षेत्र में बीमारी से जूझ रहे बेटे की मौत के सदमे में पिता ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार की है। पिता-पुत्र की मौत से मोहल्ले में मातम पसरा है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
नगर कोतवाल अमरजीत सिंह के मुुताबिक काशीपुरा निवासी रंजीत धाकड़ (42) रानीपुर मोड़ स्थित एक दुकान पर काम करता था। रंजीत का 15 वर्षीय बेटा सक्षम पैरालाइसिस और काफी दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब आठ बजे समक्ष की बीमारी से मौत हो गई। रंजीत और उनकी पत्नी उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने सक्षम को मृत घोषित कर दिया। समक्ष इकलौता था।
विज्ञापन
कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि बेटे की मौत से रंजीत टूट गया। घर पहुंचने पर रंजीत ने बेटे की मौत के सदमे में कमरे में चुनरी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। पहले बेटे और फिर पति की मौत से रंजीत की पत्नी बेसुध हो गई।
पत्नी को सांत्वना देने के लिए मोहल्ले के लोगों का जमावड़ा लगा रहा। मोहल्ले वालों ने बताया कि रंजीत बेटे सक्षम से बहुत प्यार करता था। नगर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। इसके बाद पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस को मौके से कोई सुुसाइड नोट नहीं मिला है।