फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   dead body of youth missing from stone found in bulandshahr

पथरी से लापता युवक का बुलंदशहर में मिला शव

Fri, 22 Jul 2022 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
dead body of youth missing from stone found in bulandshahr
क्षेत्र से लापता युवक का शव बुलंदशहर में एक नदी में मिला है। परिजन मृतक का शव लेने के लिए बुलंदशहर रवाना हो गए। युवक चार जुलाई से लापता था। 11 जुलाई को युवक के परिजनों ने पथरी थाने में हंगामा करते हुए ससुराल वालों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

कलियर थाना क्षेत्र के गांव तेलीवाला निवासी शिव कुमार की शादी थाना क्षेत्र के गांव एकड़ कलां गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी में मन-मुटाव रहने लगा था। चार जुलाई को शिव कुमार घर से पत्नी को उसके मायके छोड़ने गांव एकड़ कलां आया। उसके बाद शिव कुमार घर नहीं लौटा। शिव कुमार के पिता वेदपाल ने पांच जुलाई को पथरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 11 जुलाई को शिव कुमार के परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पथरी थाने में पहुंचकर घेराव किया। पुलिस लापता शिव कुमार की तलाश कर रही थी कि बुलंदशहर से उसका शव मिलने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शिव कुमार का शव बुलंदशहर में नदी में मिला है। उसके पास से मिले विजिटिंग कार्ड से उसकी पहचान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed