फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   DAV and DPS Ranipur topped in Science Quiz

साइंस क्वीज के डीएवी और डीपीएस रानीपुर अव्वल

Mon, 20 Dec 2021 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
DAV and DPS Ranipur topped in Science Quiz
आलियांस साइंस क्विज के फाइनल ओरल राउंड में डीएवी जगजीतपुर हरिद्वार के सीनियर ग्रुप ने पहला स्थान पाया। वहीं जूनियर ग्रुप में डीपीएस रानीपुर की टीम पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ आलियांस क्लब इंटरनेशनल भारत में नवयुवकों के उत्थान के लिए इंटरनेशनल प्रेजीडेंट इंजीनियर अविनाश ओहरी द्वारा शुरू किए गए एलियांस साइंस क्विज के फाइनल ओरल राउंड को आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर रजत अग्रवाल ने संपन्न कराया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हुए स्कूलों में नि:शुल्क ऑनलाइन टेस्ट में सफल हुए प्रत्येक स्कूल से दो विद्यार्थियों की टीम ने सोमवार को हुए ओरल राउंड में हिस्सा लिया। ओरल राउंड जूम एप पर हुआ। शृंखला के जूनियर ग्रुप में 14 व सीनियर ग्रुप में 10 टीमों ने भाग लिया। सीनियर ग्रुप में डीएवी हरिद्वार प्रथम, शिवड़ेल द्वितीय और मां सरस्वती बहादराबाद तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार जूनियर विंग में डीपीएस रानीपुर प्रथम रहा। सभी विजेता छात्रों को स्कूलों के प्रधानाचार्यों के माध्यम से नकद धनराशि का पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान मनोज गोयल, अरुण दादू, कुलभूषण सक्सेना, श्रीराम गुप्ता, एसएस राणा, अश्वनी मित्तल, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed