फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Daulatpur woman dies during treatment due to fever

Haridwar News: बुखार से दौलतपुर की महिला की उपचार के दौरान मौत

Mon, 25 Sep 2023 06:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
Daulatpur woman dies during treatment due to fever
- देहरादून में रहकर कर रही थी एक कंपनी में नौकरी
विज्ञापन

- गांव में लाकर किया गया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। बुखार से दौलतपुर गांव की महिला की मौत हो गई। वह देहरादून में रहकर एक कंपनी में नौकरी कर रही थी। महिला के शव को गांव में लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
डेंगू के संदिग्ध मरीजों की मौत होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हरिद्वार शहर समेत देहात क्षेत्र में छह लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। पथरी में तो बीते रविवार को ही एक बीएससी के छात्र की संदिग्ध बुखार से मौत होने पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, हरिद्वार शहर में भी चार मौत हो चुकी है। हालांकि, सरकारी आंकड़ों में अभी तक एक भी डेंगू मरीज की मौत नही हुई है।
विज्ञापन

बहादराबाद थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की एक 44 वर्षीय महिला अनिता देहरादून में रहकर एक कंपनी में नौकरी कर रही थी। उसे बुखार होने पर डॉक्टरों की ओर से उपचार शुरू कराया गया, लेकिन उसे तेजी से बुखार चढ़ने के साथ ही उल्टी-दस्त शुरू हो गए। जिससे परिजनों की ओर से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना गांव दौलतपुर में दी गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों की ओर से शव को गांव में लाकर उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौलतपुर की ग्राम प्रधान के पति अतिश गिरी ने बताया कि महिला की मौत से ग्रामीणों में दुख है। उन्हाेंने बताया कि गांव में पांच से छह लोग बुखार से पीड़ित हैं। जिनकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed