फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Cycle rally removed the message of cleanliness

साइकिल रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

Sun, 10 Oct 2021 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Cycle rally removed the message of cleanliness
साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक रानीपुर आदेश चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमा? - फोटो : HARIDWAR
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत साइकिल रैली निकालकर शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। लोगों से धर्मनगरी को साफ सुंदर बनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

विधायक रानीपुर आदेश चौहान और सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विधायक आदेश चौहान ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। जनजागरूकता साइकिल रैली में लगभग 150 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। रैली भगत सिंह चौक रानीपुर मोड़ से होते हुए वाया टिबड़ी फाटक, भेल एवं शिवमूर्ति चौक से भगत सिंह चौक पर ही आकर संपन्न हुई। रैली में युवा कल्याण, खेल, शिक्षा, नेहरू युवा केंद्र, रेडक्रास सोसाइटी, एनएसएस आदि विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी वरद जोशी, डॉ. नरेश चौधरी, हिमांशु सिंह, वरुण बेलवाल, अजय शर्मा, संजय अरोड़ा, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
हरकी पैड़ी पर चलाया स्वच्छता अभियान
युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय केंद्र सरकार के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल अरुण सिंह और राज्य निदेशक उमेश साहनी के नेेतृत्व में हरकी पैड़ी पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 127 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे को एकत्र करके उसका निस्तारण किया गया। स्वच्छता अभियान में नेहरू युवा मंडलों और अन्य स्वयंसेवी संगठनों के स्वयंसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल अरुण कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के इस मिशन में आम जनमानस को जोड़कर ही महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत बना सकते हैं। राज्य निदेशक उमेश साहनी ने कहा कि स्वच्छता अभियान धर्मनगरी में 31 अक्तूबर के बाद भी निरंतर चलता रहना चाहिए। जिला युवा अधिकारी हिमांशु सिंह ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाते रहेंगे। युवा कल्याण के पूर्व निदेशक अनिल कौशिक ने कहा कि युवाओं के बल पर ही स्वच्छ भारत का सपना साकार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य
गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का के नेतृत्व में ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हाथी पुल, गऊघाट, सुभाष घाट पर सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर कमल खड़का ने कहा कि हरिद्वार विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक नगरी है। देश दुनिया से प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान व अन्य धार्मिक कर्म संपन्न कराने के लिए हरिद्वार आते हैं। ऐसे में आध्यात्मिक नगर की स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed