फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Criminals are buoyed, police are sluggish

अपराधियों के हौसले बुलंद, पुलिस पड़ी सुस्त

Fri, 01 Oct 2021 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Criminals are buoyed, police are sluggish
हरिद्वार। धर्मनगरी में पिछले तीन महीने के अंदर अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है। बदमाश खुलेआम हत्या, लूट, दुष्कर्म, छेड़खानी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैला रहे हैं। पुलिस अपराधों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। नतीजतन अपराधी खुलेआम वारदात पर वारदात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने अपराध पर अंकुश लगाने को थानेदारों, चौकी प्रभारियों व सिपाहियों के तबादले किए, लेकिन अपराध लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2021 में जुलाई, अगस्त व सितंबर माह में धर्मनगरी में डकैती से लेकर चोरी, लूट, दुष्कर्म के मामलों में वृद्धि हुई है। पुलिस इनामी बदमाशों को जरूर दबोच रही है, लेकिन अपराध का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। लूट, हत्या, चोरी की वारदातों से लोगों के बीच दहशत का माहौल है। वारदात के बाद पुलिस एक-दो दिन सक्रिय दिखती है, लेकिन फिर सुस्त पड़ जाती है।
विज्ञापन

---------
तीन माह के आंकड़े
दुष्कर्म- 30
हत्या- 10
लूट- 05
चोरी- 166
गोकशी- 05
भ्रष्टाचार- 02
आईटी एक्ट- 20
----------
जो भी मामले अभी अधूरे पड़े हैं। उनको वर्कआउट किया जाएगा। इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों को वांछितों व अन्य अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी हरिद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed