{"_id":"19b540af70a6c6d416bfa615070fd0a3","slug":"two-girl-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गांव से एक साथ दो युवती लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक गांव से एक साथ दो युवती लापता
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Mon, 25 May 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
लक्सर के मुडांखेड़ा कलां गांव से एक साथ दो युवतियां संदिग्ध हालात में गायब हो गई। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर उन्हें गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कलां गांव से शनिवार को दो युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गयी। परिजनों ने युवतियों के गायब होने पर पहले अपने ही स्तर से उनकी खोजबीन की। लेकिन जब उनके बारे में कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
इसी बीच परिजनों को किसी ने बताया कि गांव के ही दो युवक उन्हें भगाकर ले गए है। जिसके बाद परिजनाें ने पुलिस को भी इस बात से अवगत कराया। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में ले लिया है। जबकि अभी दूसरे का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
वहीं युवकों के परिजनों का कहना है कि युवकों का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। वह इस घटना में शामिल नहीं है। इस बाबत एसएसआई प्रमोद उनियाल ने बताया कि युवतियों के घर से गायब होने का कारण प्रेम प्रसंग हो सकता है मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही दोनों युवतियों को बरामद कर लिया जाएगा।