फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two arrested with five guns

पांच बंदूकों के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 17 Feb 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 17 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन

बहादराबाद। बहादराबाद थाना पुलिस ने दो लोगों को पांच बंदूकों के साथ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध हथियार बनाने के औजार भी बरामद किए गए। आरोपियों से की गई पूछताछ के आधार पर अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

बुधवार को बहादराबाद थाने में पत्रकारों को सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि 16 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर कलियर की तरफ से बहादराबाद की ओर आ रही एक कार को खेलड़ी गांव के पास रोका गया। उसमें सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कार की तलाशी ली गई तो  कार से पांच बंदूकें और कार की डिग्गी से हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ। पुलिस द्वारा थाने लाकर दोनों युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम शकील पुत्र मूसा निवासी हजाराग्रंट थाना सिडकुल हरिद्वार और दूसरे युवक ने शहजाद पुत्र इस्लाम निवासी कस्बा बढ़ोत गुराना बढ़ोत थाना बड़ौत जिला बागपत बताया। उनके पास से 12 बोर की पांच बंदूकें और हथियार बनाने में उपयोग किए जाने वाले औजार पावर मशीन, हेक्सा, ग्राइंडिंग मशीन आदि सामान कार से बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। फरवरी में रुड़की में अवैध असलहे की खेप के साथ पकड़ा गया सलीम पुत्र फारुख ग्राम हजारा ग्रंट भी इन्हीं का साथी था। उसके पकडे़ जाने के बाद पुलिस भी इन पर नजर बनाए हुए थी। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

------------------------
लंबे समय से कर रहे थे कारोबार
दोनों आरोपी काफी समय से अवैध असलहे का कारोबार कर रहे थे। शकील और शहजाद आपस में दोनों मौसरे भाई हैं। अवैध हथियार बनाकर ये आसपास के क्षेत्र व बागपत जिले भी बेचते थे। इन्होंने एक बंदूक बढेड़ी राजपूतान और एक हजाराग्रंट गांव में भी बेची है। इन बंदूकों को बनाने का काम मास्टर माइंड पेशे से कारपेंटर शकील है। यह पुराने हथियारों को देखकर ही ऐसे हथियार बनाया करते थे। शकील केवल कक्षा दो तक पढ़ा हुआ है। इसलिए वह बचपन से ही कारपेंटर का काम करता है। 12 बोर की बंदूकें बनाने में माहिर है। इससे पूर्व भी शकील के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। शहजाद अवैध हथियारों को बनाने के बाद उनके साथ फोटो खिंचवाने का भी शौक है। ऐसे फोटो वह पहले ग्राहक को दिखाता था। उसके बाद बेचता था। एक बंदूक को ये लोग 15 से 20 हजार रुपये में बेचा करते थे। वही बहादराबाद पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, एसआई मनीष नेगी, प्रताप दत्त शर्मा, रियाज अली, मनोज डोभाल, दीपक राम, चन्द्र प्रकाश मौजूद रहे। पुलिस टीम को एसएसपी हरिद्वार की ओर से ढाई हजार रुपये का इनाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed