फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   thief on highway

हाईवे जाम कर दंपति को लूटा, फरार

Fri, 26 Jun 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Fri, 26 Jun 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
thief on highway

बेखौफ लुटेरों ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बृहस्पतिवार की शाम दुस्साहस दिखाते एक दंपति को आतंकित कर जेवर नगदी और बाइक लूट ली। रोडवेज की एक बस आ जाने के कारण बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। देर रात तक मामला यूपी और उत्तराखंड पुलिस के बीच सीमा विवाद में लटका हुआ है। मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार बिहारीगढ़, यूपी के मनोहरपुर निवासी ग्राम मोहित पुत्र नकलीराम बृहस्पतिवार की शाम अपनी पत्नी सुमन के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। उन्होंने उत्तराखंड की सीमा के पास ग्राम औरंगजेबपुर स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाया ।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक पर दो बदमाश उनका पीछा करने लगे बताया गया कि दोनों लुटेरे हेलमेट पहने थे। ग्राम लोदीवाला के पास पहुंचते ही दोनों बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए बाइक हाईवे पर लगाई और एक बदमाश ने बंदूक दिखाते हुए हाईवे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपति को आतंकित कर महिला के कानों के कुंडल लूट तथा पर्स में रखे करीब तीन हजार रुपये, मोहित से बाइक और जेब में रखे करीब एक हजार रुपये भी लूट लिए। इतने में ही देहरादून की तरफ से रोडवेज की एक बस आ गई। उसमें से कुछ सवारियां शोर मचाते हुए नीचे उतरी जिन्हें देखकर लुटेरे भाग निकले।

किसी यात्री ने अपने मोबाइल फोन से कंट्रोल रूम को सूचना दी जिस पर सहारनपुर से फतेहपुर और बिहारीगढ़ की और उत्तराखंड से बुग्गावाला व भगवानपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। देर रात तक मामला दोनों राज्यों की पुलिस के बीच सीमा विवाद में फंसा हुआ था अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।


थानाध्यक्ष भगवानपुर योगेंद्रपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं फतेहपुर के थानाध्यक्ष परवेज आलम ने इसे भगवानपुर थाने का मामला बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed