फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   suicide

महिला ने बच्चों संग दी आत्मदाह की चेतावनी

Mon, 18 May 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 18 May 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर में सामूहिक दुष्कर्म के आरापियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पीड़िता ने बच्चों के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी है। महिला ने आरोपी ग्राम प्रधान पर फैसले के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि एक महिला ने 11 मार्च को शमीम, नूरआलम और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कोर्ट में पीड़िता के बयान भी दर्ज कराए थे, जिसके बाद गैंगरेप का मामला महिला हेल्पलाइन में ट्रांसफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


वहां भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने मामले में दोबारा लक्सर कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दे दिये। पीड़िता का कहना है कि वह अधिकारियों के चक्कर लगाकर तंग आ चुकी है। कोई अधिकारी उसकी सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आरोपी उस पर फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों को एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह अपने बच्चों के साथ आत्मदाह करने के लिए मजबूर होगी। लक्सर कोतवाली प्रभारी जयदेव आर्य का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अगर ग्राम प्रधान और दो अन्य लोगों पर आरोप सिद्ध होता है तो तीनों के खिलाफ  जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed