फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   robbery to bussinessman

रुड़की के कारोबारी से राजस्थान में लूट

Fri, 05 Jun 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो,अमर उजाला/रुड़की Updated Fri, 05 Jun 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
robbery to bussinessman

रामनगर के कारोबारी को भरतपुर (राजस्थान) में बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट लिया। कारोबारी अपने चालक और मिस्त्री के साथ भरतपुर में पुराने जनरेटर खरीदने के लिए गया था। स्थानीय पुलिस की मदद से वहां की पुलिस ने बदमाशों को कुछ देर बाद ही धर दबोचा। बदमाशों से लूटे गए माल की रिकवरी भी हो गई।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी भूपेंद्र सुखीजा की रुड़की में जनरेटर फैक्ट्री है। कुछ दिन पूर्व उन्होंने एक साइट पर विज्ञापन देखा था। जिसमें भरतपुर राजस्थान में पुराने जनरेटरों की सैल लगी होने का विज्ञापन दिया हुआ था।
विज्ञापन


इस विज्ञापन को देखने के बाद बृहस्पतिवार को कारोबारी भूपेंद्र सुखीजा अपने चालक और एक मिस्त्री के साथ अपनी कार से भरतपुर गए थे। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर उन्होंने फोन किया तो भरतपुर गांव के पास ही उन्हें एक व्यक्ति मिला और उन्हें जनरेटर दिखाने की बात कहते हुए उनकी कार में बैठकर चल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार कुछ ही दूर आगे गई थी कि कार में बैठे व्यक्ति ने कारोबारी पर तमंचा तान दिया। कारोबारी और साथ में अन्य व्यक्ति कुछ समझते इसी बीच बाइक पर दो बदमाश और आ गए। बदमाशों ने हथियारों के बल पर कारोबारी से 25 हजार की नकदी और सोने की अंगूठी, चेन और मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिया।

घटना के बाद कारोबारी ने घटनास्थल के पास दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को इसकी सूचना दी। दुकानदार उसे अपने साथ थाने ले गया और पुलिस को सूचना दी। दुकानदार के फोन से कारोबारी ने परिजनों को फोन कर स्थानीय पुलिस को सूचना देने की बात कहीं।


रात के समय कारोबारी की पत्नी गंगनहर कोतवाली पहुंची और इंस्पेक्टर डीएस भंडारी को सूचना दी। जिसके बाद इंस्पेक्टर ने भरतपुर पुलिस से बातचीत की। स्थानीय पुलिस ने लूटे गए मोबाइल के नंबर को सर्विलांस पर लगाकर बदमाशों की लोकेशन पुलिस को लगातार बताती रही।

जिसके आधार पर कुछ ही देर बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और माल भी बरामद किया। शुक्रवार सुबह कारोबारी रुड़की लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed