{"_id":"e8784d8040461bea1e57557016392c07","slug":"overnight-intelligence-agencies-were-involved-in-interrogation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर पूछताछ में जुटी रही खुफिया एजेंसियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात भर पूछताछ में जुटी रही खुफिया एजेंसियां
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। भेल कारखाने के सुरक्षा गेट को क्षतिग्रस्त करने के आरोपी ट्रक चालक से राष्ट्रीय एवं राज्य की खुफिया एजेंसियां रातभर पूछताछ में जुटी रही। लेकिन पूछताछ में कुछ नहीं निकला। इधर, सीआईएसएफ के निरीक्षक कविंद्र रावत ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
घटना बुधवार दोपहर करीब बारह बजे की है। राजस्थान के रामगढ़ से सामान लेकर ट्रक चालक अनीस पुत्र शब्बीर मंगलवार देर रात ही पहुंच गया था। लेकिन तब उसे एंट्री नहीं मिल पाई थी। बुधवार को ट्रक को तेज रफ्तार से दौड़ाता हुआ सुरक्षा गेट तोड़कर अंदर घुस गया। सीआईएसएफ के जवानों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
ट्रक चालक का व्यवहार सही न होने पर खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए। सीआईएसएफ ने ट्रक चालक एवं परिचालक को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। निरीक्षक कविंद्र रावत की ओर से प्रभावी धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। इधर, हर पहलू को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने थाने में डेरा डाल लिया। देर रात तक ट्रक चालक से पूछताछ का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
------------
एकदम बदला उस्ताद का व्यवहार
हरिद्वार। पंद्रह दिन से परिचालक का कार्य कर रहे आकिल की माने तो एकदम ही उसके उस्ताद के व्यवहार में बदलाव आया। यहां पहुंचने के बाद ही वो तरह तरह की बातें करने लगा था। उसे भी समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उस्ताद को क्या हो गया है।
------
पिता को भी नहीं पहचाना
हरिद्वार। चालक अनीस ने अपने पिता को भी नहीं पहचाना। परेशान पिता की माने तो उस पर कोई ऊपरी हवा का साया आ गया है। लेकिन कुछ बातें बिलकुल सही भी बताई। नाम, पता, जात से लेकर कई बात बिलकुल सही बताता रहा। यहां तक की अपनी जन्मतिथि भी सही बताई। पुलिस भी जब सवाल करती रही तब वह इधर उधर की बातें करता।
-------
नहीं बना था प्रेशर
हरिद्वार। ब्रेक लगाने के लिए प्रेशर नहीं बन सका था। ये बात पुलिस के एसआईएमटी विभाग के टेक्निकल मुआयने में सामने आई है। हालांकि, अभी भी पुलिस ट्रक चालक के व्यवहार को लेकर उससे पूछताछ में जुटी हुई है।