{"_id":"d9d39baa636a906cd9631840540d6a1e","slug":"one-young-go-doen-in-solani-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलानी नदी में नहाते वक्त गहरे कुंड में डूब गया था युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोलानी नदी में नहाते वक्त गहरे कुंड में डूब गया था युवक
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Sun, 05 Jul 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खनन माफिया द्वारा नदी में खनन के लिए किए गए गहरे गड्ढों में भरे पानी में नहाते समय एक युवक डूब गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव गड्ढे से निकाला गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसका शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
भगवानपुर निवासी बिट्टू उर्फ काला (18) पुत्र मुकेश अपने कुछ साथियों के साथ कस्बे के पास से बह रही सोलानी नदी में नहाने गया था। वहां वह गहरे कुंड में डूब गया। आसपास नहा रहे युवकों ने उसे तलाश किया, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। काफी देर की मशक्कत के बाद बिट्टू का शव गड्ढे से बरामद हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस गड्ढे में डूबने से बिट्टू की मौत हुई है। वह खनन माफिया द्वारा बड़े पैमाने पर खनन करने से हुआ है। इस तरह के गड्ढे नदी में जगह-जगह बने हुए हैं।
विज्ञापन
जो अक्सर हादसों का कारण बनते हैं। कई बार ग्रामीण अवैध खनन करने का विरोध भी कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ढील के चलते कार्रवाई नहीं हो पाती। दारोगा प्रमोद सिंह नेगी ने बताया कि बिट्टू का शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों को सौंप दिया गया।
मौत बांट रहे माफिया
बेखौफ खनन माफिया न केवल प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बल्कि मौत भी बांट रहे हैं। उनके द्वारा जगह-जगह बेतरतीब तरीके से किए गए खनन के चलते जिले में लोगों की असमय मौत हो चुकी है। एक माह पहले ही सुल्तानपुर में खनन के गड्ढे में दब जाने से एक मजदूर की मौत हो गई थी।
वहीं दो भाई गंगा में नहाते समय खनन माफिया द्वारा किए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत का शिकार हो गए थे। पथरी क्षेत्र में खेत में जा रहे पति-पत्नी भैंसा बुग्गी के गड्ढे में पलट जाने से डूब गए थे। वहीं लालढांग क्षेत्र में भी तीन बच्चों की खनन के गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी।