फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mounted on the roof of the hostel saved Abru

हॉस्टल की छत पर चढ़कर बचाई आबरु

Sat, 25 Jun 2016 12:13 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sat, 25 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। एक आयुर्वेदिक कालेज के हॉस्टल में एक युवती ने छत पर चढ़कर अपनी आबरु को बचाया लिया। युवती को नौकरी दिलाने के बहाने से हॉस्टल में लाया गया था। हॉस्टल के एक कमरे में युवती को बंद करके दुराचार का प्रयास किया गया। युवती ने हॉस्टल की छत पर चढ़कर शोर मचाते हुए आरोपी युवकों से खुद को बचा लिया।

विज्ञापन

कनखल थाना क्षेत्र एक आयुर्वेदिक कालेज का हॉस्टल है। शुक्रवार को एक नामी कंपनी में काम करने वाला एक युवक लक्सर क्षेत्र की एक युवती को कंपनी में नौकरी दिलाने के बहाने हॉस्टल में ले आया। हॉस्टल के कमरा नंबर 13 में युवती की मुलाकात एक दूसरे युवक से एचआर बताकर कराई गई। नौकरी दिलाने की बातचीत करते हुए दूसरे युवक ने युवती को कमरे में बंद कर लिया। एक युवक कमरे के बाहर खड़ा रहा। कमरे में युवती के साथ दुराचार का प्रयास किए जाने पर युवती से शोर मचाया। वह किसी तरह से आरोपी युवकों के कब्जे से निकलकर शोर मचाते हुए हॉस्टल की छत पर पहुंच गई। हॉस्टल की छत पर युवती को शोर मचाते देख सुरक्षा कर्मियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसी बीच आरोपी युुवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने संस्था के कार्यालय में पहुंचकर पीड़ित युवती से बातचीत की। पुलिस की ओर से मामले की सूचना पीड़िता के  परिजनों को दी। कनखल थाना के कार्यवाहक थानाध्यक्ष भगत दास ने बताया कि पीड़िता की ओर से लिखित में कोई शिकायत नहीं मिलने पर उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed