फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   in haridwar subhash chandern sighn

हरिद्वार में सुभाष चंद्रन के ठिकाने चिह्नित

Thu, 03 Dec 2015 12:30 AM IST
haridwar, crime news
haridwar, crime news Updated Thu, 03 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
in haridwar subhash chandern sighn

हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में आग लगाने के आरोपी सुभाष चंद्रन के हरिद्वार में ठिकानों को चिह्नित कर लिया गया है।  इसी के साथ शहर में आरोपियों के संबंधों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ऐसे संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है। जिस लोगों के यहां आरोपी सुभाष चंद्रन का आना जाना था। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

विज्ञापन


बीते चार नंबवर को प्लेट फार्म नबंर नौ पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन की बोगी में आग लगा दी गई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। ट्रेन में आग लगाने के आरोपी सुभाष चंद्रन निवासी तमिलनाडु को पुरी (ओडिसा) में वहां की पुलिस ने पकड़ लिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हरिद्वार रेवले स्टेशन पर एक ट्रेन में आग लगाने की बात कबूल की थी। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया था कि आरोपी हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में आग लगाकर स्टेशन पर दहशत फैलाना चाहता था।
विज्ञापन


ऐसी घटनाओं के लिए आरोपी को मोटी रकम दी जाती है। पुलिस जांच में यह भी सामाने आया है कि ट्रेन में आग लगाने का आरोपी एक गिरोह में काम करता है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शहर में आरोपी सुभाष चंद्रन के ठिकानों को चिह्नित कर लिया है। पुलिस गुपचुप तरीके से ऐसे लोगों से भी पूछताछ कर रही है, जिन लोगों के पास आरोपी सुभाष चंद्रन का आना जाना था। पुलिस शहर में आरोपी के गिरोह के सदस्यों की भी पड़ताल करने में जुटी है। आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि इस बारे में अभी जांच चल रही है। शीघ्र ही इसमें और नए खुलासे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed