{"_id":"f83e23032f5644bb361540152b039455","slug":"husband-sent-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पति को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी पति को भेजा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 18 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर। शराब के नशे में पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले पति के जख्म भरने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हफ्ते भर से आरोपी का पुलिस की निगरानी में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया। भगवानपुर के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में बीते छह नवंबर को अलीशेर ने शराब के नशे अपनी पत्नी इमराना पर चाकू से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
पत्नी का गला रेतकर हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार किए थे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। रुड़की सिविल अस्पताल से उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
इधर, पुलिस ने मृतका इमराना के पिता डाडा जलालपुर निवासी जुलफान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। तभी से उसका पुलिस की निगरानी में उपचार चल रहा था। थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि जख्म भरने पर आरोपी पति अलीशेर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।