फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   He buried the bodies of brothers Farmer

सगे भाईयों ने किसान का शव दफनाया

Sat, 09 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 09 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में खेत के चारों और लगाई गई तारबाड़ में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मामले को दबाने के लिए दो सगे भाईयों ने किसान का शव सहदेवपुर गांव के पास खेतों में दफना दिया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच की तो बड़े भाई ने पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाया। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छोटा भाई अभी फरार चल रहा है।

विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार की सुबह की है। गांव औरंगाबाद का ईश्वर सिंह (45) पुत्र कबूल सिंह बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े छह बजे घर से खेत जाने की के लिए निकला, लेकिन शाम को घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने खेत में उनकी खोजबीन की तो कुछ पता नहीं चला। देर शाम को ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई।  ईश्वर सिंह के परिजनों ने पास के खेत स्वामी सुदेश चौहान पर संदेह व्यक्त जताया। एसओ सिडकुल राजीव रौथाण ने शुक्रवार सुबह सुदेश चौहान निवासी रोहालकी हाल निवासी रोशनाबाद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सुदेश चौहान ने पूरा सच उगल दिया। एसओ ने बताया कि आरोपी ने जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए अपने खेत की तारबाड़ में करंट छोड़ा था। करंट की चपेट में आकर सुबह साढ़े नौ बजे के करीब ईश्वर की मौत हो गई। सुदेश चौहान ने अपने भाई संजय चौहान के साथ मिलकर शव को घटनास्थल के पास में छिपा दिया। रात में करीब बारह बजे शव को अपनी जिप्सी में डालकर गांव सहदेवपुर मार्ग पर वैदिक सिटी के पास एक खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस की सूचना पर तहसीलदार दिनेश मोहन उनियाल भी मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि जिप्सी और एक फावड़ा बरामद हुआ है। दूसरे आरोपी संजय चौहान की धरपकड़ को दबिश दे रहे है। आरोपी सगे भाई प्रॉपर्टी डीलिंग के धंधे से भी जुड़े है।
विज्ञापन

----------
फावड़ा और मिट्टी को भेजेंगे लैब
हरिद्वार। फावड़े पर लगी मिट्टी और घटनास्थल लिए गए मिट्टी के सैंपल को मिलान के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष राजीव रौथाण ने बताया कि फावड़े को भी देहरादून स्थित लैब में भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed