फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Former chief shot dead

पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

Thu, 05 May 2016 12:07 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Thu, 05 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Former chief shot dead
पूर्व प्रधान की गोली माकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

बहादराबाद। बेगमपुर से सटे औद्योगिक क्षेत्र में पूर्व प्रधान की बुधवार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वाला अनिल कुमार यादव (50) पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी सुल्तानपुर मजरी बहादराबाद हर रोज की तरह बेगमपुर से सटे औद्योगिक क्षेत्र में गया था। पास ही स्थित एक चाय की दुकान पर अपनी बाइक खड़ी करने के बाद वो कहीं चला गया। करीब डेढ़ बजे चाय की दुकान चलाने वाला त्रिलोक चंद्र जंगल की ओर लघुशंका के लिए गया तो दुकान से करीब 300 मीटर दूर अनिल यादव का शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए। अनिल यादव का शव खून से लथपथ था। त्रिलोक चंद्र ने इसकी सूचना अनिल के पड़ोसी केके डवलपर्स के मालिक कमल किशोर को दी। अनिल कुमार यादव बीते छह साल से कमल किशोर के साथ काम कर रहा था। इन दिनों वह बेगमपुर के पास काटी जा रही कालोनी की देखरेख करता था। सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, सीओ सदर राजीव मोहन भी घटना स्थल पर पहुंचे।  अनिल कुमार यादव की कमर की दाईं ओर गोली लगी थी।  पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा सका। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामले को प्रापर्टी के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

--------------
बेगमपुर साइड पर हुआ था झगड़ा
पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को जोड़कर देख रही है। मृतक अनिल के भतीजे अंशुल यादव ने बताया कि छह माह पूर्व बेगमपुर साइड पर झगड़ा हुआ था। लेकिन पूछने पर चाचा ने झगड़े की पूरी जानकारी नहीं दी थी। -----------
विज्ञापन
विज्ञापन

लूटपाट के इरादे से नहीं की गई हत्या
अनिल की हत्या के पीछे लूटपाट की आशंका नजर नहीं आ रही है। पुलिस ने घटना स्थल पर मृतक के पास दो मोबाइल और नगदी बरामद की है। मृतक के हाथ में बाइक की चाबी और चश्मा भी मिला। पुलिस ने चाय की दुकान के पास मृतक की बाइक भी बरामद की।
.................
मोबाइल से हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश
जांच में मृतक के दोनों मोबाइल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिये हैं।  पुलिस कॉल डिटेल के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश करेगी। बुधवार को घटना से पहले अनिल कुमार से फोन पर बात करने वाले लोग पूछताछ के लिए पुलिस के निशाने पर होंगे।

............................
सटाकर मारी गई गोली
घटना स्थल से मात्र 300 मीटर की दूरी तक गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। त्रिलोक चंद्र ने बताया कि गोली चलने की आज सुनाई देती तो मामले की सूचना पुलिस को तभी दी जाती। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने पकड़े जाने के डर से अनिल से सटकर गोली मारी है। ताकि गोली की आवाज दूर तक सुनाई न दे। गोली मृतक की शरीर में अंदर ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि गोली किस हथियार से चलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed