फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   fight of pandit and tourist

कुत्ते को कुत्ता कहने पर पुरोहित-यात्री भिड़े

Thu, 11 Jun 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Thu, 11 Jun 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
fight of pandit and tourist

दिल्ली से एक परिवार कुत्ता मर जाने के चार दिन बाद कर्मकांड कराने हरकी पैड़ी पहुंचा तो पुरोहित ने कुत्ते की फोटो पर तिलक लगाने से साफ मना कर दिया। इससे परिवार के लोग भड़क गए। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष नगर कोतवाली पहुंचे जहां पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया।

विज्ञापन


बुधवार सुबह दस बजे हरकी पैड़ी पर दिल्ली का एक परिवार पहुंचा। उन्होंने एक पुरोहित से अपने बच्चे की चार दिन पहले मौत होने की बात कहते हुए कर्मकांड करने को कहा। पूजा शुरू होने पर परिवार के मुखिया ने बैग से कुत्ते की फोटो निकाली और उस पर तिलक लगाने को कहा। लेकिन पुरोहित ने इसे कुत्ता कहते हुए इनकार कर दिया।
विज्ञापन


कुत्ता बोलने पर पूरा परिवार भड़क गया और गीता का सार सुनाते हुए सभी प्राणियों को एक समान बताया। गुस्साए परिवार ने पुरोहित से माफी मांगने को कहा। बहस होती देख अन्य पुरोहित भी पहुंच गए। इससे दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची हरकी पैड़ी चौकी पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया लेकिन मामला भावनाओं से जुड़ा होने पर सभी को नगर कोतवाली भेज दिया। कोतवाली एसएसआई विद्या भूषण नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया है।


चार दिन से नहीं खाया खाना
दिल्ली से आए लोगों ने बताया कि उनके बच्चे की मौत चार दिन पहले हुई थी। पूरा परिवार उससे बहुत प्यार करता था। चार दिन से परिवार के किसी भी सदस्य ने पेटभर भोजन नहीं किया है। वह उसकी आत्मा की शांति के लिए कर्मकांड करवाने हरिद्वार आए थे। जहां पुरोहित ने कर्मकांड कराने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed