{"_id":"981fb23b732993a09347236ad50a2a57","slug":"attack-on-rti-activist-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई कार्यकर्ता के परिवार पर हमला, तीन घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरटीआई कार्यकर्ता के परिवार पर हमला, तीन घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Thu, 25 Jun 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
सूचना मांगने पर कुछ लोगों ने एक आरटीआई कार्यकर्ता और उसके परिवार वालों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक वृद्धा समेत तीन लोग घायल हो गए। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई लेकिन देर शाम को कुछ लोगों ने समझौता करा दिया।
विज्ञापन
ग्राम शहीदवाला ग्रंट निवासी शिक्षक प्रिंस कुमार आरटीआई कार्यकर्ता है। प्रिंस के अनुसार उनके गांव में कुछ साल पहले बनाई गई स्वजल की पानी की टंकी के मामले में उसने पूर्व प्रधान के समय के कामों की जानकारी आरटीआई में मांगी थी। इसमें जो जानकारी दी गई उसके आधार पर उसने मुख्य विकास अधिकारी के यहां शिकायत की थी।
विज्ञापन
इससे नाराज होकर आरोपी उससे तथा उसके परिजनों से दो दिन से गाली गलौज कर रहे थे। बुधवार की सुबह उसके घर पर हमला कर उसकी दादी बहन और उसके साथ मारपीट की गई। इस बारे में उसने बुग्गावाला थाने में तहरीर दी थी। प्रिंस के अनुसार पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज नहीं की लेकिन देर शाम कुछ लोगों के दबाव में समझौता करा दिया।
विज्ञापन
उसने बताया कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा। पुलिस के अनुसार मारपीट की सूचना मिली थी लेकिन दोनों पक्षों ने खुद ही समझौता कर लिया।